चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कांकरीसोल गांव में वन सुरक्षा महासमिति की एक बैठक जमुना टुडू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उक्त बैठक में आने वाले कार्यक्रम पहला 15 जून बृहस्पतिवार चाकुलिया टाउन हॉल में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से चाकुलिया प्रखंड के अंतर्गत सभी हाई स्कूल के टॉपर को सम्मानित कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया. दूसरी ओर 18 जून रविवार केएनजे उच्च विद्यालय प्रांगण में विश्व पर्यावरण समापन दिवस मनाने के पश्चात झारखंड के महामहिम राज्यपाल सीपी राधा किशन जी के आगमन को लेकर विचार विमर्श किया गया. 18 जून रविवार को महामहिम राज्यपाल सीपी राधा किशन जी केएनजे स्कूल उच्च विद्यालय प्रांगण में पधारेंगे. कार्यक्रम का संचालन वन सुरक्षा समिति के सलाहकार संभूनाथ मल्लिक ने किया. इस मौके पर संख्या 23 के जिला परिषद सदस्य धारित्र महतो, पूर्व जिला परिषद जगन्नाथ महतो, साधन मल्लिक, राजीव महापात्र, संजय दास, बनवाली दास, परीमल दास, जमुना गोप, शत्रुघ्न मुंडा, चंडी मुंडा, शंकर हेंब्रम, राधिका महतो, सोमवारी मुर्मू, सलमा हेंब्रम, मिठू दास, लीलावती दास, सुमित्रा महतो, अंजू महतो, सचिन पाल, गोपाल सरदार, हिमांशु बेरा, उत्तम मुर्मू, जहर गोप, पूर्ण सीट आदि उपस्थित थे.










