बोडाम प्रखंड में पिरामल फाउंडेशन ने आयोजित किया युवाओं और छात्रों के साथ जनजातीय स्वास्थ्य कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनामय कार्यक्रम के (ट्राइबल हेल्थ कोलाबोरेटिव)  अंतर्गत पिरामल स्वास्थ्य के द्वारा 15 वर्ष से 29 वर्ष के किशोर,किशोरियों के बीच जनजाति स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोड़ाम ब्लॉक के अंतर्गत लायलम पंचायत भवन में स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेतना गीत से की गई। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला के बोड़ाम ब्लॉक से छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

पिरामल स्वास्थ्य से पूर्वी सिंहभूम के जिला समन्वयक नंदलाल जी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर किशोरियों का मानसिक स्वास्थ्य, पोषण और  मादक द्रव्यों के दुष्प्रभाव जैसे विषयों पर प्रशिक्षण देना हैं । एन सी डी, टी बी, एनीमिया आदि विषयों चर्चा करते हुए बताया कि समुदाय स्तर पर यही प्रशिक्षित युवा प्रेरक अपने अपने गांव के लोगों को जागरूक करेंगे । साथ ही साथ यह भी बताया कि कम उम्र में ही शादी हो जाने के वजह से सामाजिक, आर्थिक , मानसिक और बौद्धिक विकास रुक जाता है जिसके  कारण परिवार मे बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है और पोषण पर ध्यान न देने के वजह से महिलाएं एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती है इसलिए समय समय पर युवा प्रेरकों को स्वास्थ और पोषण विषय पर प्रशिक्षण देते रहेंगे ।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी  प्रतिनिधि डा सोमेन ने कहा की अनामय कार्यक्रम के (ट्राइबल हेल्थ कोलाबोरेटिव)  अंतर्गत पिरामल स्वास्थ्य का ये सराहनीय पहल हैं । इसके लिए युवा युवतियों को आगे आकर सरकार के संदेशों को चेतना विकसित करने हेतु गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है । इन्होंने कहा की सामाजिक कार्यों मे युवा प्रेरकों की भागीदारी से  एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकेगा। कार्यक्रम के अंत में उत्सुक युवा प्रेरक पिरामल स्वास्थ्य के तत्वाधान में वॉलंटियर बनने हेतु 15 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और संस्थान की तरफ से उन्हें वॉलंटियर आईडी वितरित किया गया। गांधी फैलो बैच 15 से नेहा कुमारी  ने अपना अनुभव साझा किया। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल और नेहा  कुमारी के संयुक्त प्रयास से किया गया। मौके पर स्वास्थ विभाग से आये आदेशपाल शंकर जी ने स्वास्थ विषय पर विशेष चर्चा की । इस कार्यक्रम में कुल 45 लोगो ने अपना योगदान दिया ।इसके अलावा मनरेगा के लोग  और गांव के मुखिया भी उपस्थित थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी