अनामय कार्यक्रम के (ट्राइबल हेल्थ कोलाबोरेटिव) अंतर्गत पिरामल स्वास्थ्य के द्वारा 15 वर्ष से 19 वर्ष के किशोर,किशोरियों के बीच जनजाति स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पटमदा ब्लॉक के अंतर्गत दिघी पंचायत के अंतर्गत लोवाडीह गांव में मोहन गोराई जी के घर पर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेतना गीत से की गई। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला के पटमदा ब्लॉक से छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
पिरामल स्वास्थ्य से पूर्वी सिंहभूम के जिला समन्वयक नंदलाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर किशोरियों को प्रजनन और यौन स्वास्थ्य के बारे जागरूक करना जिससे युवाओ में जागरूकता की कमी न रहे और अनेक प्रकार की बीमारियों बचा जा सके । समुदाय स्तर पर यही प्रशिक्षित युवा प्रेरक अपने अपने गांव के लोगों को जागरूक करेंगे । जिससे सामाजिक, आर्थिक , मानसिक और बौद्धिक विकास बेहतर बनाया जा सके। सत्र का संचालन नंदलाल, मानसी चुटिया और नेहा कुमारी के संयुक्त प्रयास से किया गया।










