जादूगोड़ा : प्रेमी से मिलने घर से निकली युवती से दुष्कर्म , मामला दर्ज , आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा थानान्तर्गत रहनेवाली एक युवती अपने प्रेमी से मिलने की आस में घर से निकली लेकिन वापसी के समय  रास्ते में उसे दूसरा युवक मिला और युवती को बरगला कर अपने चंगुल में फंसा लिया और उसकी इज्ज़त तार -तार कर दी . मामले का खुलासा तब हुआ जब उस युवक के चंगुल से किसी तरह छूट कर वह युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को सारा मामला बताया . इसके बाद परिवार वाले युवती को लेकर जादूगोड़ा थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाया . पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है .

प्राप्त समाचारों के अनुसार वह युवती विगत 27 मार्च को अपने प्रेमी के साथ घर से भागने के लिए निकली मगर जब वो अपने प्रेमी के घर पहुंची तो दोनों ने तय किया की वे लोग अभी घर से नहीं भागेंगे . इसके बाद युवती अपने घर की तरफ वापस लौट चली . रास्ते में वो एक पेड़ के नीचे सुस्ताने बैठ गयी . तभी उसे दीगरसाईं का रहने वाला अभय सिंह मिला और कहा की वो उसे उसके घर पहुंचा देगा . मगर रास्ते में वो युवती को बरगला कर अपने घर ले गया और 27 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया . इस दौरान उसने युवती को काफी डराया – धमकाया और कहीं जाने भी नहीं दे रहा था .मौका पाकर युवती उसके चंगुल से भाग कर अपने घर आयी और परिजनों को घटना की जानकारी दी . जिसके बाद उसके परिजन उसे लेकर जादूगोड़ा थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाया . पुलिस ने मामला दर्ज कर धारा -164 के तहत युवती का बयान कोर्ट में कलमबंद करवाया और युवती की चिकित्सीय जांच करवा कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी