बडशोल थाना क्षेत्र के माटिहाना चाकुलिया मुख्य सड़क पर आलू लदा ट्रक पलटा,चालक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बडशोल थाना क्षेत्र भुतिया पंचायत भवन के समीप माटिहाना चाकुलिया मुख्य सड़क पर शुक्रवार को आलू लदा ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 33 सी 7121 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पल्टी हो गया। दुर्घटना के बाद सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई ओर ट्रक से आलू लूटने लगे। गांव के एक शुभचिंतक ने बडशोल पुलिस को दुर्घटना का सूचना दिया। बडशोल थाना से थाना प्रभारी रामदयाल उरांव थाना से अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों को भगाया तथा अपने वाहन में चालक को गंभीर हालत में बहरागोड़ा सीएचसी में लाकर भर्ती कराया।

सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उच्चस्तरीय उपचार के लिए रैफर कर दिया। परंतु सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला अंतर्गत विष्णुपुर निवासी चालक उदय चक्रवर्ती ( 44) ने दम तोड़ दिया। चालक की देहांत होने के बाद बडशोल पुलिस ने बहरागोड़ा थाना में शव को रखा तथा परिजनों को सूचना दिया। घटना के बारे में थाना प्रभारी रामदयाल उरांव ने कहा कि चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पंचनामा कर लिया गया है। परिजन आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए घटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा जायेगा।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी