Chaibasa :-शहर में बिगड़ते कानून व्यवस्था को देखते हुए चाईबासा के सदर थाना का कमान प्रवीण कुमार को दिया गया है. प्रवीण कुमार पूर्व में चक्रधरपुर में रह चुके हैं. इस कारण से उन्हें शहर का अनुभव है और जिसके चलते क्राइम में कंट्रोल करने के लिए सदर प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चाईबासा सदर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को बनाया गया है. जबकि पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी निरंजन तिवारी को सदर कोर्ट (अभियोजन कोषांग) के प्रभारी कोर्ट कार्यालय चाईबासा बनाया गया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चाईबासा द्वारा पत्र निर्गत किया गया है. इसमें 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापन स्थान पर योगदान देने का निर्देश है. सदर अंचल पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार को सदर थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है. वे आज सदर थाना का चार्ज लेंगे.इसके साथ ही पश्चिमी सिंहभूम जिले के कई थाना प्रभारी बदले गए हैं










