रांची : देर रात पार्टी से घर लौट रही लड़की को दरिंदो ने बनाया हवस का शिकार,आरोपियों की पहचान हुई 10 आरोपी हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची शहर के डोरंडा इलाके में रविवार को देर रात  पार्टी के बाद घर लौट रही एक नाबालिग लड़की को उसके दोस्तों के अलावा कुछ अन्य युवकों ने हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद लड़की बदहवास हालत में किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनायी । जिसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करवाई l पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए इस काण्ड में शामिल  दस आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 48 घंटे के भीतर शहर में घटी इस घटना ने  कई सवाल खड़े कर दिए है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी में गई थी। रात लगभग ग्यारह बजे पार्टी खत्म होने के बाद वह लौट रही थी, इसी दौरान उसके दोस्तों के अलावा कुछ अन्य युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया।

वारदात की सूचना पुलिस को सुबह छह बजे मिली तो वह तुरंत एक्शन में आई। डीएसपी राजा मित्रा और अरगोड़ा एवं पुंदाग थाना क्षेत्र की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापामारी कर दस लड़कों को हिरासत में लिया है। इनमें से कुछ नाबालिग भी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें से तीन आरोपियों की लड़की ने पहचान कर ली है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। इसके पहले बीते शुक्रवार को रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ बलात्कार की घटना तब हुई थी, जब वह अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रही थी।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी