रांची : बाइक सवार युवक को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस छानबीन में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची के गैलेक्सिया मॉल के सामने स्थित काली मंदिर के पीछे वाली गली में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान संजय कुमार के रूप में की गई है। संजय जमीन कारोबारी कमल भूषण का अकाउंटेंट था और उससे जुड़े काम देखता था। यह घटना बुधवार की शाम की बताई जाती है l
उल्लेखनीय है कि मई 2022 में जमीन कारोबारी कमल भूषण की भी इसी गली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कमल भूषण की हत्या तब की गई थी जब वह अपनी कार से उतर रहे थे। बताया जा रहा है की उसकी हत्या के बाद संजय कुमार ही उनके लेन -देन से जुड़े काम को देख रहा था। बुधवार की शाम काली मंदिर के पीछे स्थित गली से वह अपने घर जा रहा था तभी बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने संजय कुमार की गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। ज्ञात हो की जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या के बाद उनकी बेटी, दामाद तथा अन्य  को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी