चाटीकोचा के विस्थापितों से मिले विधायक कार्यालय के प्रतिनिधि, समस्या के हल का दिलाया भरोसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पोटका के विधायक संजीव सरदार के कार्यालय से एक प्रतिनिधिमंडल ने आकर यूसिल टेलिंग पौंड बनने के बाद से विस्थापित हुए चाटीकोचा गाँव के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. विस्थापित ईश्वर सोरेनएवं ग्राम प्रधान भीम सेन सोरेन  ने प्रतिनिधिमंडल को बताया की विगत 27 वर्षों से हमलोग यूसिल कम्पनी से पुनर्वास की लड़ाई लड़ रहे हैं मगर नतीजा सिफर है जिसके कारण अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है. इस दौरान कई नेता, मंत्री, विधायक आये और गए मगर समस्या जस की तस है. उन्होंने ग्रामीणों की ओर से उम्मीद जताया है की इस बार विधायक संजीव सरदार की पहल पर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माध्यम से इस समस्या का हल हो जायगा. यदि ऐसा हो जाता है तो कई विस्थापित परिवारों को रहने के लिए घर मिल जायगा और उन्हें कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा.

इस प्रतिनिधिमंडल में बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार ,अब्दुल रहमान, हितेश भकत ,चक्रधर महतो, रमेश सोरेन, बनमली महतो,भुगलू टूडू, विधा सागर दास, गोविंद सरदार,मंगल बिरूली,शामिल थे.

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी