चापड़बाजों पर सख्त आर.आई.टी पुलिस अपराधियों को दबोचने के बाद थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने कहा क्षेत्र की जनता को भयमुक्त वातावरण देना पुलिस की प्राथमिकता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

आदित्यपुर :  आर.आई.टी थाना क्षेत्र में अब अपराधियों की खैर नहीं है l क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायी प्रेमचंद वर्मा से पहले अपराधियों ने रंगदारी की मांग की और अपनी मंशा पूरी नहीं होने पर चापड़ से हमला कर स्वर्ण व्यवसाई पर हमला कर उन्हें ज़ख़्मी भी किया l मगर आर.आई.टी थाना की पुलिस ने घटना के तुरंत बाद पहुँच कर दोनों अपराधियों का न केवल दबोच लिया बल्कि त्वरित कारवाई करते हुए सलाखों के पीछे भी भेज दिया l अपराध के बाद पुलिस के इस क्विक एक्शन से क्षेत्र के सभ्य  समाज में पुलिस के प्रति विश्वाश जगा है और लोग युवा थाना प्रभारी के इस कारवाई से खासे खुश नज़र आ रहे हैं l

प्राप्त समाचारों के अनुसार आर.आई.टी थाना अंतर्गत रायडीह बस्ती निवासी (काली मंदिर के पास ) स्वर्ण व्यवसायी प्रेमचंद वर्मा को विशाल मिश्रा और आदित्य कश्यप ने गिरोह बनाकर पहले धमकाया और फिर रंगदारी की मांग की।

व्यवसायी द्वारा रंगदारी की रकम देने से इनकार करने पर इन दोनों अपराधियों ने मिलकर व्यवसायी प्रेमचंद वर्मा पर चापड़ से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना आर.आई.टी पुलिस को दी l  सूचना मिलने के साथ ही आर.आई.टी थाना प्रभारी रविकांत पराशर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका ए वारदात से खदेड़कर दोनो अपराधियों को हथियार सहित धर दबोचा। इसके साथ ही पुलिस ने तुरंत घायल व्यवसाई को अस्पताल पहुँचाया l

थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने घटनास्थल पर जमा आम लोगों को भयमुक्त होकर रहने की अपील की साथ ही कहा की किसी भी अपराधी से डरने की जरुरत नहीं है l आम लोग किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना सीधे पुलिस के साथ साझा करें उनका नाम गुप्त रखा जायगा और अपराध और अपराधी का सफाया करना पुलिस की जिम्मेदारी है l इसके लिए उन्होंने स्थानीय लोगों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया l  वहीँ आर.आई. की. पुलिस के द्वारा की गयी इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र की जनता में संतोष नजर आ रहा है l

थाना प्रभारी ने कहा है की क्षेत्र की जनता के साथ बेहतर तालमेल बना कर थाना क्षेत्र में सूचना तंत्र को मजबूत करके अपराध नियंत्रण हर हाल में कर लिया जायगा l उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है की या तो अपराधी सुधर जाएँ या क्षेत्र छोड़ दें l यदि किसी भी अपराध में किसी की संलिप्तता पाई गयी तो उनको उन्ही की भाषा में जवाब दिया जायगा l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी