Chaibasa :-चाईबासा बस स्टैंड गोलंबर के आस पास मंगलाहाट के दिन सड़क का अतिक्रमण कर दुकान लगा देने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और आवागमन अवरुद्ध हो जाता है। इसे लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के मार्गदर्शन मे मुख्य सडक को जाम मुक्त बनाने के लिए सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व मे उनके द्वारा आज सुबह से ही पैदल गस्ती कर दुकानदारों को मुख्य सड़क को छोड़कर दुकान लगाने के लिए निर्देशित करते हुए एवं मुख्य सड़क पर दुकान नही लगने दिया गया है। जेल बाउन्ड्री से सट कर अवैध ढंग से पार्किंग एरिया बनाकर सड़क को सकरा बना देने वाले फुटपाती दुकानदारों को भी पुलिस द्वारा हटवाया गया, वहीं चाईबासा पुलिस द्वारा सभी आमजनों से अपील करते हुए कहा गया कि मुख्य सड़क के आस-पास बेतरतीब ढंग से वाहन/मोटरसाइकिल/स्कूटी /साइकिल आदि खड़ा कर खरीददारी करने न जाए तथा अपने दो पहिया वाहन में डबल लॉक अवश्य लगाए, ताकि वाहन चोरी की घटना मे रोक लगे, साथ मे ट्रैफिक नियमों का भी अनुपालन करें तथा अपने नावालिग बच्चों को मोटरसाइकिल/स्कूटी चलाने के लिए न दे। चाईबासा शहर को जाममुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें !











