चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव में विधायक समीर महान्ती के निर्देश पर गुरुवार को कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा को देखते हुए पहाड़ पूजा स्थल तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत समीर सेना के संयोजक राकेश मोहंती ने किया. इस दौरान सड़क के गड्ढे को स्लैग डलवाकर समतलीकरण करवाया गया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, बलराम महतो, निर्मल महतो, अक्षय नायेक, कृष्णा महतो, राहुल महतो, दशरथ हांसदा, कालिदास हेम्बरम, जयराम हांसदा आदि उपस्थित थे.










