चाकुलिया के कालियाम गांव में हाथी के हमले से मृत महिला के परिजनों से मिले सरोज महापात्रा, शोक व्यक्त किया, घायल दिव्यांग को प्रदान की आर्थिक सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड के कालियाम गांव में शनिवार की सुबह हाथी के हमले से गांव की अविवाहित महिला प्रभाती कर की हाथी के हमले से मौत होने और दिव्यांग शंभू कर्मकार की भागने के दौरान एक पैर टूट गया. इसकी सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली. श्री महापात्रा ने मृतक के परिवार से मिलकर घटना पर दुःख व्यक्त किया और वन विभाग के पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा राशि देने की मांग की. वही हाथी के भय से भाग रहे दिव्यांग शंभू कर्मकार के एक पैर टूटने की सूचना पाकर उसके घर पहुंचकर उपचार के लिए निजी स्तर पर नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया और वन विभाग के पदाधिकारी से बेहतर इलाज करवाने की मांग की है. इस मौके पर ग्रामीणों ने श्री महापात्रा के साथ गांव में बैठक की. इस दौरान ग्रामीणों ने आए दिन चाकुलिया प्रखंड हाथियों के हमले से हो रही लोगों की मौत पर आक्रोश व्याप्त करते हुए कहा कि वन विभाग जल्द से जल्द हाथियों के झुंड को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं ताकी गांव में किसी अन्य ग्रामीण की जान माल की क्षति ना हो. ग्रामीणों ने कहा की वन विभाग जल्द से जल्द हाथी की इस समस्या से लोगों को निजात दिलाए अन्यथा ग्रामीण वन विभाग के पदाधिकारीयों के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी