सरयू राय पहुंचे सेंट्रल जेल , कदमा हिंसा मामले में जेल में बंद अभय समेत सभी लोगों से की मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कदमा  के शास्त्रीनगर हिंसा मामले में जेल में बंद नेताओं से मिलने के लिए लगातार प्रदेश के बड़े नेता पहुँच रहे हैं . इसी क्रम में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बाद अब जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय घाघीडीह केन्द्रीय कारागार पहुंचे और वहां उन्होंने जेल के अन्दर जाकर अभय सिंह , सुधांशु ओझा , अधिवक्ता चन्दन चौबे , समेत विहिप और बजरंग दल के अन्य नेताओं से लम्बी बात चीत की . उन्होंने सभी लोगों का मनोबल बढाया और कहा की पूरे मामले पर कारवाई चल रही है कमिटी बनी है और वो अपना काम कर रही है . जल्द ही कमिटी किसी नतीजे पर पहुंचेगी इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जायगा . जेल के भीतर उन्हें बताया गया की जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो लोग घटना के दिन कहीं दूर -दूर तक नहीं थे . और उन्हें जबरन इस केस में फंसा कर जेल में डाल दिया गया है .

जेल से बाहर आकर बातचीत करते हुए सरयू राय ने बताया की जेल के भीतर सभी लोगों का मनोबल काफी ऊँचा है और वो लोग इस बात पर नज़र रखे हैं की बाहर में लोग उनके लिए क्या कर रहे हैं . इसपर उन्हें बताया गया है की इस मामले में अन्वेषण कमिटी का गठन किया गया है . जल्द ही कमिटी इसपर कोई निर्णय लेगी .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी