अपनी उच्च शिक्षा को आधार बना कर वोट मांग रहे सौरव विष्णु अमेरिका से देश सेवा के लिए वतन लौटे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भारी जन समर्थन जुटा रहे सौरव विष्णु सभी 25 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षित हैं। सौरव विष्णु के पास बीटेक के साथ एमबीए की भी डिग्री है, और 20 वर्षों तक अमेरिका में रहकर नौकरी करने का अनुभव भी है। अमेरिका से भारत लौटने के बाद सौरव विष्णु के सपनों का जमशेदपुर आज आजादी के 77 वर्षों के बाद भी पीने योग्य पानी, ट्रैफिक जाम और चिकित्सा के क्षेत्र में अस्तित्व की लड़ाई लड़ता नजर आया। और इसी बात ने सौरव विष्णु को जनप्रतिनिधि बनकर मातृभूमि का कर्ज़ उतारने को प्रेरित किया। चुनाव लड़ रहे  कुल 25 उम्मीदवारों में एक पांचवी पास, तीन आठवीं पास, चार मैट्रिक पास, नौ इंटर पास, तीन ग्रेजुएट, तीन पोस्टग्रेजुएट, एक एलएलबी पास है।

वहीं सौरव विष्णु की शैक्षणिक योग्यता इन सभी प्रत्याशियों के मुकाबले काफी आगे है। अपने इसी योग्यता के सहारे चुनावी रणभूमि में दमदार उपस्थिति दर्ज करवा रहे सौरव विष्णु को अपार जन समर्थन मिल रहा है। कल 17. 05 2024 को अपने तूफानी चुनाव दौरे में सौरव विष्णु ने मानगो के आजाद बस्ती, बालिगुमा के साथ ही बागबेड़ा ग्वाला बस्ती, और जुगसलाई के निवासियों से आत्मीय मुलाकात की, और अपने लिए समर्थन मांगा। सौरव विष्णु को हर जगह मतदाताओं ने सर आंखों पर बिठाया और यह वायदा किया कि अबकी बार वे किसी के झांसे में नहीं आएंगे और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक युवा और शिक्षित प्रत्याशी को ही अपना वोट देंगे।

वहीं आज का युवा वर्ग सौरव विष्णु को अपना रोल मॉडल मानने लगा है , और सौरव विष्णु के पदयात्रा में युवाओं का हुजूम उनके साथ चल पड़ता है। यहाँ गौर करने वाली बात यह है कि जमशेदपुर के पिछले 10 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर  सांसद  रहे विद्युत वरण महतो सिर्फ इंटर पास हैं। इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी समीर मोहंती भी सिर्फ इंटर पास हैं।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी