पूर्व विधायक पर हमले के आरोप में दायर दूसरी चार्जशीट : NIA ने दो नक्सलियों पर दायर की चार्जशीट, भीड़ में छिपकर बचाई थी गुरुचरण नायक ने जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Chaibasa :-मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए नक्सली हमले के मामले में एनआईए ने दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया है। सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) आतंकवादी समूह के दो सशस्त्र कैडर 25 वर्षीय तिवारी बांकीरा उर्फ शाका और 20 वर्षीय सदन कोरह उर्फ साजन के खिलाफ शनिवार को एनआईए की अदालत में आरोप पत्र दायर कर दिया गया है।

मोबाईल पर बात करते हुए पूर्व विधायक व घायलों एम्बुलेंस मे ले जाते हुए
फुटबॉल मैदान मे घात लगाकर किया था नक्सलियों ने हमला
दो शुरक्षकर्मी हुए थे नक्सली हमले मे शहीद

कई धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर
आरोपियों के खिलाफ भारतीय पैनल संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की कई धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता ने बताया कि इन्हें बंकिरा को 30 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कोरह 13 फरवरी से हिरासत में लिया गया था। आरोपी पश्चिम सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं।

दोनों आरोपी हमले में शामिल थे

दोनों आरोपी पूर्व विधायक पर हुए हमले में शामिल थे। पूर्व विधायक पर 4 जनवरी, 2022 को पश्चिम सिंहभूम स्कूल परिसर में हमला किया गया था। पुलिस ने शुरुआत स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया था, लेकिन पिछले साल 30 जून को एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। एनआईए ने 31 दिसंबर को मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

खेल मैदान में हुआ था हमला

पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर चार जनवरी 2022 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के झिलरुआ स्कूल के खेल के मैदान में इन पर हमला किया गया था। यह हमला माओवादियों की ओर से हुआ था। भाजपा विधायक की सुरक्षा में तैनात जवानों हथियार भी भाकपा माओवादियों ने लूट लिए थे। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों मारे गए थे। साल 2022 के जुलाई महीने से इस मामले की जांच एनआइए कर रही थी।

इन पर दर्ज किया गया था मामला

एनआईए की रांची शाखा में साल 2022 में मिसिर बेसरा (एक करोड़ का इनामी), रघु, अश्विन, चंदन, मोछू, सुशांत, सागेन, कांडे होनहागा व सोनाराम होनहागा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बताया गया कि सभी आरोपित पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा के रहने वाले हैं।

भीड़ में छिपकर किसी तरह बताई थी जान

जांच में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर कुख्यात नक्सली मोछू के दस्ते का हाथ बताया गया। झिलरुआ स्कूल के खेल के मैदान में कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान उनपर माओवादियों ने हमला किया था। हमले में पूर्व विधायक भीड़ में छिपकर अपनी जान बचायी थी।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी