शिक्षा प्रसार केंद्र ने सामुदायिक विद्यालय टेल्को में किया योगभ्यास कक्षा की शुरुआत 50 प्रशिक्षुओं ने लिया भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षा प्रसार केंद्र – टेल्को, जमशेदपुर द्वारा संचालित सामुदायिक विद्यालय- टेल्को ,बारेगोडा के विद्यालय परिसर में आज छात्र-छात्राओं के बीच विशेष रुप से योगाभ्यास की कक्षा का शुभारंभ हुआ । जिसमें अलग-अलग कक्षाओं के लगभग 50 छात्र छात्राओं ने सफलतापूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विजेता कुमारी और खेल शिक्षक ने किया । योग प्रशिक्षण  कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय प्रताप यादव ने किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में दैनिक जीवन में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा योग भारतीय प्राचीन जीवन शैली है ।स्वस्थ जीवन के लिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। वर्तमान समय में अनियमित जीवनशैली के कारण लोग तरह-तरह के रोग से ग्रसित हो रहे हैं । उनसे छुटकारा पाने के लिए योगा आसन ही एकमात्र सहारा है । जिसका हर व्यक्ति को अनुपालन  करना चाहिए। प्रधानाध्यापक ने योग कक्षा में भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और योग शिक्षक को अपनी शुभकामना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं का भी विशेष योगदान रहा ।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी