मिरुडीह में समारोहों के बीच मनाया गया सिद्धू -कान्हू हूल माहा आदित्यपुर मेयर संजय सरदार हुए शामिल भाजपा नेता बास्को बेसरा ने किया शहीदों के बलिदान को याद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Adityapur  : गम्हरिया स्थित मिरूडीह चौक पर गम्हरिया लैम्प्स के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेता बास्को बेसरा ने हूल दिवस समारोह आयोजित किया l इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर मेयर संजय सरदार सहित स्थानीय ग्रामीण भारी संख्या में शामिल हुए और पारंपरिक तरीके से पूजा -अर्चना करके सिद्धू – कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया l

समारोह की शुरुआत पारंपरिक पुजारियों ने पूजन और प्रार्थना से किया l इसके बाद आदित्यपुर मेयर संजय सरदार , बास्को बेसरा , सहित जनजातीय समुदाय के गणमान्य लोगों ने सिद्धू -कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके श्रद्धा -सुमन अर्पित किया l

इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मेयर संजय सरदार ने कहा की 1855 में भोगनाडीह गाँव से इन दोनों अमर बलिदानियों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ क्रांति की ज्वाला जलाई थी l अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प के बदौलत इन लोगों ने पूरी ब्रिटिश हुकूमत की नीव हिला दी थी l इनका बलिदान और त्याग हमे जन सेवा और लोक कल्याण के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए प्रेरित करता है l ऐसे महापुरुषों का जन्म झारखण्ड की धरती पर हुआ ये हम लोगों के सौभाग्य है l

गम्हरिया लेम्प्स के पूर्व अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता बास्को बेसरा ने कहा की जन सेवा की प्रेरणा हमे अपने पूर्वजो से मिलती है l अमर शहीद सिद्धू -कान्हू की पूरी जीवन गाथा ही हमलोगों के लिए प्रेरक है l आज इस हूल दिवस के अवसर पर एकत्र होने का मतलब केवल समारोह आयोजित करना नहीं है बल्कि यह संकल्प लेने का दिन है की हमलोग भी निस्वार्थ महाव से जन सेवा के मार्ग पर चलकर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करें l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी