उपायुक्त द्वारा गठित 35 सदस्यीय टीम ने एमजीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच की गुणवता का पालन करने का दिया निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल की बदहाली से सभी वाकिफ हैं। पिछले दिनों एसडीओ ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की खामियों पर नाराजगी जताई थी और व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया था। इसके बाद मामले के जांच के लिए डीसी द्वारा 35 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम अस्पताल के हर विभाग और व्यवस्था की जांच करेगी और हर चीज पर नजर रखेगी। गठित टीम ने आज से जांच भी शुरू कर दी।

दवा के स्टॉक का भी हुआ मिलान

बुधवार को डीएसओ राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम दवा के स्टॉक और किचन की जांच करने एमजीएम पहुंची। टीम ने सबसे पहले अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार और उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद स्टोर गये और वहां 78 तरह की दवाओं की सूची लेकर सभी का भौतिक सत्यापन किया। स्टोर में सारी दवाएं उपलब्ध थीं,, जिसे जरूरत के अनुसार विभिन्न विभागों को बांटा भी जा रहा था। टीम ने स्टोर के कागजात की भी जांच की।

किचन को देखा, आज मेन्यू के अनुसार दिया जा रहा था भोजन

इसके बाद टीम अस्पताल के किचन पहुंची और वहां मरीजों के भोजन की गुणवत्ता की जांच की। टीम ने यहां पाया गया कि छंटाई के बाद कच्चे सब्जियों को एक किनारे रखा गया है। टीम ने उन अनुपयोगी सब्जियों को वहां से हटाने का निर्देश दिया। साथ ही फल के रखे कैरेट को भी हटाने को कहा। बाकी किचन में साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं मिली। मेन्यू के अनुसार बुधवार को मरीजों को भोजन दिया जा रहा था।

होमगार्ड जवानों की ली हाजिरी

वहां से जांच के बाद टीम ने अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवानों के उपस्थिति की जांच की। अलग-अलग विभागों में तैनात होमगार्ड जवानों को बुलाकर उनका हाजिरी बही से मिलान किया गया। उल्लेखनीय है कि एमजीएम में तीन पालियों में 90 होमगार्ड  जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है।

इन पहलुओं की होगी जांच

  1. अस्पताल परिसर की साफ-सफाई
  2. शौचालय
  3. चिकित्सा पदाधिकारी, पारा मेडिकल कर्मी एवं बाह्य स्रोत के कर्मी की उपस्थिति
  4. पेयजल व्यवस्था
  5. बायो वेस्ट डिस्पोजल
  6. मरीजों का सुझाव / प्रतिक्रिया
  7. स्टॉक पंजी के विरूद्ध दवाओं की उपलब्धता
  8. मशीन उपकरणों की भौतिक स्थिति
  9. पारा मेडिकल कर्मी एवं बाह्य स्रोत के कर्मियों का आईडी कार्ड

टीम में ये हैं शामिल

संजय मुंडा, प्रधान लिपिक एवं राहुल कुमार, सिटी मैनेजर, मानगो नगर निगम/ सोमवार / रात्रि 9 बजे से 11 बजे/ दिनेश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जमशेदपुर ।

आशीष कुमार मोहन्ती, प्रधान लिपिक एवं जितेन्द्र कुमार सिटी मैनेजर, मानगो नगर निगम।/ मंगलवार / रात्रि 9 बजे से 11 बजे/  दीपू कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, जमशेदपुर

प्रभात कुमार सिन्हा, प्रधान लिपिक, राजस्व शाखा एवं निशान्त कुमार, सिटि मैनेजर, मानगो नगर निगम।/ बुधवार / रात्रि 9 बजे से 11 बजे/ दिनेश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जमशेदपुर

विरेन्द्र यादव, प्रधान लिपिक, सामान्य शाखा एवं श्री निर्मल कुमार, सिटी मैनेजर, मानगो नगर निगम।/ बृहस्पतिवार / रात्रि 9 बजे से 11 बजे/ संजय कुमार, विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस ।

सोनल सिंह, सिटी मैनेजर, जमशेदपुर एवं सलील तिर्की, सिटी मैनेजर, जमशेदपुर।/ शुक्रवार / रात्रि 9 बजे से 11 बजे/ विजय प्रताप तिर्की, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जमशेदपुर।

नवीन कुमार, प्रधान लिपिक, पंचायती राज शाखा एवं जॉय गुड़िया, सिटी मैनेजर, जमशेदपुर।/ शनिवार / रात्रि 9 बजे से 11 बजे/ मिथलेश कालिन्दी, जिला कृषि पदाधिकारी, जमशेदपुर।

ठाकुरा हांसदा, लिपिक, अनुभाजन शाखा एवं श्री अनय राज, सिटि मैनेजर, जमशेदपुर।/ रविवार/ रात्रि 9 बजे से 11 बजे/ सुरेश यादव, कार्यपालक पदाधिकारी, मानगो नगर निगम, मानगो।

मनीजर मण्डल, प्रधान लिपिक, स्थापना शाखा एवं क्रिस्टीना कच्छप, सिटि मैनजर, जमशेदपुर।/ सोमवार / रात्रि 9 बजे से 11 बजे/ दीपू कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, जमशेदपुर।

सुरेन्द्र कुमार, लिपिक, राजस्व शाखा एवं श्री संजय कुमार, राजस्व शाखा/ मंगलवार / रात्रि 9 बजे से 11 बजे/ मिथलेश कालिन्दी, जिला कृषि पदाधिकारी, जमशेदपुर।

संजय पाल, कार्यालय अधीक्षक, निर्वाचन शाखा एवं श्री अनिल कुमार, लिपिक, आपूर्ति शाखा।/ बुधवार / रात्रि 9 बजे से 11 बजे/ राजीव रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जमशेदपुर।

सत्येन्द्र कुमार, प्रधान लिपिक, पंचायती राज एवं श्री अरूण मानकी, अनुमण्डल कार्यालय / बृहस्पतिवार / अपराह्न 1 बजे से 3 बजे/ सुरेश यादव, कार्यपालक पदाधिकारी, मानगो नगर निगम, मानगो।

पीयूष कुमार पात्र, लिपिक, नजारत शाखा एवं बसंत वर्मा, लिपिक, शस्त्र शाखा/ शुक्रवार / अपराह्न 1 बजे से 3 बजे/ दिनेश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जमशेदपुर।

विनय प्रभात एक्का, प्रधान लिपिक, निर्वाचन एवं मनीषा सिन्हा, निर्वाचन शाखा।/ शनिवार / अपराह्न 1 बजे से 3 बजे/ संजय कुमार, विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस।

संतोष कुमार, सहायक अभियंता, मानगो नगर निगम एवं रवि भारती, सिटी मैनेजर, जमशेदपुर- अपराह्न 1 बजे से 3 बजे/ विजय प्रताप तिर्की, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जमशेदपुर।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी