जादूगोड़ा के तिलामुड़ा में 11 हज़ार वोल्ट के तार की चपेट में आने से बैल की मौत , मुआवजा देगा विभाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा थानान्तर्गत तिलामुड़ा गाँव में खेत में चार रहे एक बैल की 11 हज़ार वोल्ट का करंट प्रवाहित हो रहे तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. बताया जाता है की गाँव के ही ठाकुर दास महतो का बैलहर दिन की तरह चरने के लिए खेतों की ओर गया था जहाँ एक 11 हज़ार वोल्ट का तार उसके पैरों में लिपट गया और मौके पर ही स्पर्शाघात से उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत जादूगोड़ा विद्युत् विभाग को दी जिसके बाद विभाग के लोग घटन्स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की. जिसके बाद बवेल को वहां से हटा कर दफ़न कर दिया गया . ग्रामीणों ने बताया की झारखण्ड बिजली वितरण निगम के एसडीओ प्रशांत राज ने उन्हें कार्यालय में आवेदन जमा करने के लिए कहा है. जिसके बाद नियमनुसार मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया जायगा.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी