चाकुलिया क्षेत्र से कांवरियों का पहला जत्था शनिवार को बाबाधाम के लिए रवाना हुआ. इस अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नागा बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शिव भक्त बोलबम का नारा लगाते हुए देवघर के लिए प्रस्थान किया. इस दौरान नवयुवक संघ द्वारा गंजेड़ी बम ओर भंगेड़ी बम का जत्था पवित्र माह श्रावण में देवघर बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक को लेकर सभी काँवरिया रवाना हुए. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती नागा बाबा मंदिर पहुंचकर बोलबम के लिए कावरियों का जत्था के रवाना किया. श्रद्धालु भगवा भेष भूषा में बोल बम के नारे लगाते प्रस्थान किये. सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज स्थित गंगा से जल उठाएंगे और बाबा के मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे. वहीं देवघर के बाबाधाम में जलाभिषेक करने के बाद उसी दिन बाबा बासुकीनाथ शिवालय में जलाभिषेक करेंगे. विधायक समीर मोहंती ने कहा कि कोरोना के कारण दो वर्षों से वे लोग बाबाधाम नहीं जा पा रहे थे. पिछली बार कम संख्या में कांवरिए रवाना हुए थे. लेकिन इस बार बड़ी संख्या में लोग जलार्पण की तैयारी में हैं. पवित्र सावन माह शुरू होते ही बाबा का बुलावा आ जाता है. सभी भक्त साथी खुद ब खुद बाबा के दरबार में हाजिरी देने घर से निकल पड़ते हैं. विधायक ने भगवान भोलेनाथ से हर किसी की मनोकामना पूर्ण करने एवं क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि के कामना की प्रार्थना की. इस मौके पर कांवरिया में राज कुमार सिंह, श्याम मिश्रा, रोहित महतो, राकेश सिंह, राजीव महतो, समरजीत बारीक, मानू मिश्रा, आनंद सिंह, अंगद सिंह, राकेश नामाता, साहेब दास, लाल्टू दास, रामदेव दास, रिंकू सिंह, सोनू नामाता, अंगद सिंह, सुप्रिया बारिक, मौसमी पाल आदि शामिल है.










