चाकुलिया : विधायक कार्यालय में हुई ट्रक मालिक संघ के सदस्यो और रैक के संवेदको की बैठक बकाया भुगतान व भाड़ा भुगतान पर हुई सहमति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया : विधायक कार्यालय में बुधवार को विधायक समीर मोहंती ने ट्रक मालिक संघ के सदस्यो और रैक के संवेदक रतन मिश्रा के साथ बैठक की. इस दौरान रैक के संवेदक रतन मिश्रा से बात कर ट्रक मालिकों के बकाया भाड़े के भुगतान एवं भाड़े की दर में वृद्धि करने की बात कही. ट्रक मालिक संघ के सदस्यों ने कहा कि रैक खतम होने के बाद भी गाड़ी भाड़ा का भुगतान नही होता है. उन्होंने संवेदक से कहा की रैक खत्म होने पर ट्रक मालिकों को भाड़ा का भुगतान कर दे. इस पर संवेदक ने कहा कि जल्द ट्रक मालिकों का भाड़ा भुगतान करने की पहल करेंगे. लेकिन एक ही शर्त पर भाड़ा में बढ़ोतरी की जायेगी. उन्होंने कहा कि भाड़े में बढ़ोतरी होने के बाद भी अगर ट्रक में चावल बोरी की संख्या गिनती में कम होती है तो भाड़ा से पैसा काट लिया जाएगा. ज्ञात हो की चाकुलिया ट्रक मालिक संघ ने विगत दिनों अनुमंडल पदाधिकारी और विधायक को मांग पत्र सौंपकर अपने बकाया ट्रक भाड़े के भुगतान एवं भाड़े की दर में वृद्धि करने की मांग की थी. ज्ञापन की मांगें पूरी नहीं होने पर ट्रक मालिक संघ की ओर से 17 मई को एफसीआइ के मुख्य द्वार को जाम करने की चेतावनी दी गयी थी. इस मौके पर अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव साहेब दास, संजय घोष, मनोरंजन महतो, श्याम मिश्रा, मंटू सिंह, तापस दास, मानू मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी