चाकुलिया के किशोरिपुर गाँव के सबर टोला के लोगों को विधायक के प्रयास से मिलेगी नयी पुलिया और सड़क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सिमदी पंचायत स्थित किशोरीपुर गांव के सबर टोला में आने जाने के लिए विधायक समीर महंती के विधायक निधि से पुलिया एवं रास्ता का निर्माण किया जायगा. इस आशय की जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि राकेश महंती ने बताया की सबर टोला के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी की इस स्थान पर आने -जाने के लिए एक पुलिया और रास्ता का निर्माण किया जाये. मगर यह काम विभागीय प्रक्रिया में लंबित होकर वर्षों से पड़ा हुआ था. जब इस बात की जानकारी विधायक समीर महंती को हुई तो उन्होंने व्यकितगत स्तर पर संज्ञान लेकर सहायक अभियंता को स्थल निरिक्षण के लिए भेजा. स्थल निरिक्षण के बाद सहायक अभियंता द्वारा कार्य का प्राक्कलन तैयार किया जायगा. जिसके बाद यह काम शुरू ही जायगा. विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया की बहुत जल्द इस गांव से टोला के रास्ता एवं पुलिया निर्माण करवा कर मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, मुखिया साहेब राम माण्डी, शुभदीप दास, गौतम शर्मा, सिमन्तो राज एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी