चाकुलिया : हाथी के हमले से मृत ग्रामीणों के परिजन मुआवज़े की मांग को लेकर वन कार्यालय में धरने पर बैठे रेंजर ने कहा दस्तवेज जमा करने पर होगा भुगतान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया वन विभाग कार्यालय में शनिवार को मौरबेड़ा के मृतक सुकरा मुंडा की पत्नी सोमवारी मुंडा और शाकाभांगा के मृतक सुकरा मुंडा की पत्नी सहचरी मुंडा समेत अन्य परिजन सुबह से ही वन विभाग कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे हुए हैं. इनका कहना है कि जब तक मुआवजा का भुगतान नहीं होगा तब तक वे धरना से नहीं उठेंगे. ज्ञात हो कि शाकाभांगा के सुकरा मुंडा को विगत 26 अक्टूबर को एक जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला था. वहीं मौरबेड़ा के सुकरा मुंडा को विगत 5 नवंबर को पटक कर मार डाला था. दोनों मृतकों के आश्रितों को श्राद्ध कर्म करने के लिए वन विभाग द्वारा 25 – 25 हजार रुपये दिए गए थे. शेष 3.75 लाख की राशि का भुगतान नहीं किया गया है. मुआवजे की शेष राशि के भुगतान के लिए वन विभाग द्वारा आश्वासन दिया जा रहा था. इस मौके पर गांव के नवीन मुंडा, भरत मुंडा, सुनाराम मुर्मू, बबलू मुंडा शामिल थे. इस संबंध में रेंजर दिग्विजय सिंह ने वन विभाग कार्यालय में ग्रामीणों को बिना सूचना के धरना पर बैठ जाना को गलत बताया. उन्होंने कहा की आश्रितो के उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र की मूलप्रति मिलने के बाद ही मुआवजा की राशि प्रदान की जाएगी.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी