मानगों के बड़ा हनुमान मंदिर में चोरी रुपयों से भरी दान पेटी ले उड़े चोर देर रात हुई चोरी की घटना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू मुख्य सड़क स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में अपराधियों ने देर रात रुपयों से भरी दान पेटी की चोरी कर ली l ये चोर रात के लगभग 1:00 बजे प्रवेश द्वार का शीशा तोड़कर गर्भगृह में प्रवेश कर दान पेटी में रखे लाखों रुपए लेकर चंपत हो गए , सुबह जब पुजारी ने मंदिर खोला तो देखा की मंदिर के गर्भगृह का शीशा टूटा हुआ है और रुपयों से भरी दान पेटी गायब है l इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना आस -पास के लोगों सहित भाजपा नेता विकास सिंह को दी l जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने मौके में पहुंचे भाजपा नेता को बताया कि दो महीने से दान पेटी खोला नहीं गया था जिसमे  लाखों रुपए होने की उम्मीद है । इधर पूरी  घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है l मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि शहर की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है दिनदहाड़े चोरी और गोली चलन की घटना  घटित हो रही है । विकास सिंह ने जिले के वरीय पुलिस  अधीक्षक से मांग किया है कि मामला चोरी के साथ-साथ हिंदू भावनाओं से जुड़ा है इसीलिए खुद इस मामले में संज्ञान लेकर अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करें।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी