ब्राउन सुगर तस्करी करने के आरोप मे दो तथा दो को बाइक चोरी करने के आरोप देशी कट्टा के साथ कुल चार आरोपियों को मुफहसील थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Chaibasa -चाईबासा के मुफहसील थाना पुलिस ब्राउन सुगर तस्करी करने के आरोप मे युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने मे सफलता हाशिल कर ली है, इस संदर्भ मे आज सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जहाँ जानकारी देते हुए सदर SDPO दिलीप खलको ने बताया कि दिनांक 23.05.2023 की रात में पुलिस अधीक्षक प0 सिंहभूम चाईबासा को मिली गुप्त सूचनाओ के आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी की गई,जिसमें ग्राम सुपलसाई से ब्राउन सुगर की तस्करी कर रहे दो अपराधियों को 1. अविनाश गोप उर्फ हबड़ी एवं 2. सामु हेम्ब्रम को कुल 55 पुड़ीया ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावे एक अन्य घटना में दो मोटरसाईकिल चोर 1. सिलवर देवगम उर्फ अनुज देवगम एवं 2. ललित मुण्डरी को एक देशी कट्टा एवं गोली के साथ खप्परसाई ओवर ब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया । सदर SDPO ने यह भी कहा कि दोनो घटनाओ के संबंध मे काण्ड दर्ज कर अन्य संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध छापामारी की जा रही है एवं गिरफ्तरार चारो आरोपियों को न्यायालय में उपस्थापन हेतु आज दिनांक 24.05.2023 को भेजा गया।

घटना मे जब्त देशी कट्टा व 55 पुड़िया ब्राउन सुगर

जप्त सामानो का विवरण:-

1. ब्राउन सुगर – कुल 55 पुड़ीया

2. मोबाईल फोन- 02

3. -act-01

3. देश कट्टा – 01

4. जिंदा गोली – 01

5. खोखा – 01

6. अन्य सामान

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी का नाम:-

1. श्री दिलीप खलखो अनु०पु०पा० सदर

2. पवन चंद्र पाठक थाना प्रभारी मुफ्फसिल थाना

3. दीनबंधु कुमार पु०अ०नि० मुफ्फसिल थाना

4. दशरथ टुडु स0अ0नि0 मुफ्फसिल थाना

5. ह0 रामावतर सिंह

6. आ0 अगनु उरांव

7. आO जुझार सोरेन सभी मुफ्फसिल थाना के सशस्त्र बल

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी