ब्रामणकुंडी पंचायत अंतर्गत बड़ाकुलिया गांव में गुरुवार को नवनिर्मित हरि मंडप प्रतिष्ठा को लेकर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन बड़ाबांध से पंडित अजित मिश्र द्वारा पूजा पाठ कर करीब 108 महिला तथा पुरुषों मिलकर तदुआ, गमारिया, पंडीतानि होते हुए लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर स्थानीय संकीर्तन मंडली, बेंड बाजे,शंख ध्वनी एवं जय श्री कृष्णा की जय जयकारे के साथ हरि मंडप प्रांगण तथा यज्ञ मंडप पर कलश स्थापना की गई. इसके उपरांत पुजारी अजित मिश्रा के शुद्ध मंत्रच्चार के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई. कलश यात्रा के बाद महायज्ञ शुरू होने के कारण कई गांव के लोगों ने गुरुवार को अपने घरों में चूल्हे नहीं चलाएं ग्रामीणों का मानना है कि हरि मंडप की प्रतिष्ठा किए जाने से पहले चूल्हा जलाना अनुचित है. दो दिवसीय महा यज्ञ अनुष्ठान के अबसर पर हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया प्रसाद का वितरण दोपहर से देर शाम तक किया जाता रहा. मंदिर के सभी सक्रिय सदस्य अपने अपने दायित्व का निर्माण करने में जुटे हुए थे. हरी मंडप में बड़ाकुलिया, छोटाकुलिया, गामारिया , पंडित तानी, नेत्रा तथा काशीडिंगा के ग्रामीणों के सहयोग से आगामी शनिवार से चार दिवसीय हरि नाम संकीर्तन आयोजित होगा.










