बहरागोड़ा प्लस टू हाई स्कूल की दो छात्राएं हुई इंटरमीडिएट कला में जिले में छठा एवं सातवां टॉपर क्षेत्र में हर्ष का माहौल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा प्लस टू हाई स्कूल की दो छात्राओं ने इंटरमीडिएट कला संकाय में  जिले में छठा एवं सातवां टॉपर होकर बहरागोड़ा का नाम रोशन किया है . दोनों छात्राएं रिश्ते में चचेरी बहने हैं .  झारखंड अकादमी काउंसिल कला संकाय  में इंटरमीडिएट कला में जिले के छठा टॉपर बहरागोड़ा प्लस टू हाई स्कूल के बेला गांव निवासी विवेकानंद सतपति के पुत्री अर्पिता सतपति ने 438 अंक प्राप्त किया है। अर्पिता सतपति ने  जिले में छठा स्थान प्राप्त  कर बहरागोड़ा का नाम रोशन किया है। वह  आगे चलकर आईएएस बनना  चाहती है। अर्पिता सतपति के पिता विवेकानंद सतपति पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारदुंगी प्रखंड में कोकरकाटा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के पद पर पदस्थापित हैं।

वहीं अर्पिता सतपति की  अपनी  चचेरी बहन यानी अपने चाचा की  लड़की पूजा सतपति ने भी 436 अंक लाकर  जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है। पूजा सतपति के पिता सच्चिदानंद सतपति खंडामौदा केसीसी संस्कृत प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक  हैं। पूजा सतपति आगे चलकर शिक्षिका के रूप में कार्य करना चाहती है .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी