जमशेदपुर : स्वर्णरेखा नदी में मिला अज्ञात शव , पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी घाट पर नदी के बीचों बीच एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों  ने शव को देखा और साकची पुलिस को इसकी सूचना दी. मृतक ने हाफ पेंट पहना हुआ है . शव नदी के बीच में बने हुए बांध में फंसा हुआ था.  इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तैराकों को नदी में उतार कर शव को नदी से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई. आशंका जताई जा रही है की संभवतः वो व्यक्ति नदी में नहाने उतरा हो और बाँध में फंस कर उसकी मौत हो गयी हो . फिलहाल पुलिस ने शव को निकाल कर एमजीएम मेडिकल अस्पताल भेज दिया है . पुलिस ने आस -पास के लोगों से पूछताछ की मगर शव की पहचान नहीं हो सकी है .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी