बहरागोड़ा : जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम भेजा गया ग्लोबल स्प्रिट कम्पनी के बस पर भी किया हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखण्ड-बंगाल सीमा से लगे गाँव में जंगली हाथियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना में बहरागोड़ा प्रखंड के सांडरा पंचायत के सीमा से सटे लुगाहारा और लधनबनी गांव के पास बीते शनिवार रात्रि एक जंगली हाथी ने लुगाहारा गांव से सटे पश्चिम बंगाल के बाकड़ा गांव के 52 वर्षीय सुधीर महतो नामक व्यक्ति पर अचानक हमला कर उसे पटक कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है. इलाज के लिए उन्हें झाड़ग्राम अस्पताल ले जाया गया. जहां स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक सुधीर महतो बाजार से घर लौट रहे थे तभी जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया. जंगली हाथियों का उपद्रव बढ़ता जा रहा है.

विगत शनिवार की देर शाम को जंगली हाथियों ने ग्लोबस स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड की बस पर हमला कर दिया. इस बस में कंपनी के कर्मचारी सवार थे. कर्मचारी बस से उतरकर भाग खड़े हुए. इसके बाद हाथी पास के जंगल में चले गए. बस के चालक कुलवंत सिंह ने बताया कि जंगली हाथियों ने बस को घेर लिया और बस को हिलाने डुलाने लगे. किसी को नुकसान नहीं हुआ. इस संबध में दुदकुंडी के ग्रामिणों अनिमेष साहू, रतन सिंह, पापु साहू, पुलकेश साहू, अनिल साहू आदि ने बताया कि हाथी हर रोज आ कर हमारे घर आंगन पर घुस कर केला, टमाटर, कटहल समेत कई सारे पेड़ को तोड़कर तहस नहस कर दे रहा हैं. हाथियों के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी