बहरागोड़ा : कोषाफालिया गाँव में जंगली हाथीयों ने लड़ाई के दौरान किया ग्रामीणों पर हमला एक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा पंचायत स्थित कोषाफालिया गांव के समीप फुटबॉल मैदान में सोमवार को दो नर हाथियों की लड़ाई के बीच एक ग्रामीण को जंगली हाथी ने पीठ में दांत घुसा कर मार डाला. मृतक की पहचान प्रखंड की मुटूरखाम पंचायत के डाबरा गांव निवासी मंगल मुर्मू (52) के रूप में हुई है. सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक जंगल के किनारे स्थित उक्त मैदान में दो नर हाथियों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही थी. अनेक ग्रामीण हाथियों की इस लड़ाई को देख रहे थे. बताया जाता है कि मंगल मुर्मू भी वहां मौजूद था. लड़ाई के दौरान एक हाथी ने दूसरे हाथी को खदेड़ा. वह हाथी ग्रामीणों की ओर भागा. इसी दौरान मंगल मुर्मू हाथी की चपेट में आ गया. हाथी ने उसकी पीठ में दांत घुसा कर मार डाला. वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी को बेवजह तंग ना करें.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी