चाकुलिया प्रखंड के बिरदोह पंचायत स्थित गामारिया गांव में रविवार को विधायक समीर कुमार मोहंती माहा मोड़े पूजा में शामिल होकर पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. इस दौरान विधायक ने धमसा बजाकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख धनंजय करुणामय, सचिव बलराम महतो, अमर हांसदा, निर्मल महतो, गणेश मुर्मू, मिथुन कर, बबलू मुर्मू, मोहिनी मोहन महतो, गोविंद हेंब्रम, सुनील हेंब्रम, बादल मांडी, कालिदास हेंब्रम, अक्षय नायक, सूनाराम मांडी, चुनाराम मांडी, सुकुरंजन मांडी आदि उपस्थित थे.










