जेवियर पब्लिक स्कूल में बारहवीं के छात्र – छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित उज्जवल मिस्टर जेवियर और नेहा मिस जेवियर चुनी गयी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाईं के बारहवीं के छात्र एवं छात्राओं का विदाई समारोह विद्यालय परिसर में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मिश्रित माहौल में संपन्न हुआ l

इस विदाई समारोह में साइंस और कॉमर्स संकाय के सभी विद्यार्थी शामिल हुए l इस मौके पर आयोजित मिस्टर एवं मिस जेवियर प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया और अपने -अपने फन का प्रदर्शन किया l रोमांचक माहौल में संपन्न हुए इस मुकाबले में मिस्टर जेवियर उज्जवल महता और मिस जेवियर का खिताब नेहा महतो को दिया गया l

दोनों प्रतिभागियों को विद्यालय की उप निदेशक निभा सिंह ने स्मृति चिन्ह और ट्राफी देकर  दे कर सम्मानित किया l , शेष सभी प्रतिभागियों को भी विद्यालय की ओर से मोमेंटो दिया गया l विद्यालय की वरीय शिक्षिका मीना साहू, बबीता सिंह एवं शिक्षक विजय नारायण राय, एवम् राजीव रंजन ने भी बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया l

इसके बाद 11वीं क्लास के छात्र एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे दर्शको ने बहुत सराहा l

विद्यालय के निदेशक सुनील सिंह ने इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की विद्यालय में सभी बच्चे ज्ञान के लिए आते हैं मगर उनका प्रस्थान सेवा के लिए होता है l इस विद्यालय के बच्चे आगे चलकर अपने -अपने चुनिन्दा पाठ्यक्रम के अनुसार आगे की पढाई करें और अच्छा प्रदर्शन करके समाज में अपने अभिभावक और विद्यालय का नाम ऊँचा करें यही इस विद्यालय के शिक्षको को उनकी सही गुरु दक्षिणा होगी l

कार्यक्रम में दसवीं के विद्यार्थी  एवम् विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी