पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 10 महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : शारदीय दुर्गा पूजा 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तेयारियों को लेकर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव ललन यादव के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर के साथ एक आवश्यक बैठक की।
बैठक में दुर्गा पूजा के आयोजन से जुड़े 15 मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति ने पूजा के दौरान आने वाली प्रमुख समस्याओं जैसे – अनुज्ञप्ति निर्गत करने, विसर्जन घाटों की साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था, विसर्जन मार्गों का सुधार, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, रियायती दर पर बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, जल-जमाव से मुक्ति, पेयजल व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने जैसे विषयों को प्रमुखता से रखा।
इस पर गंभीरता दिखाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित सभी विभागों को 10 दिनों के अंदर सभी कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है और किसी भी पूजा समिति को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ये प्रशासन की जिम्मेदारी है की इस वर्ष के आयोजन को और भी भव्य बनाया जाये l बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष पूजा को और अधिक भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन और सेंट्रल समिति मिलकर काम करेंगे ।
अनुमंडल पदाधिकारी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष – आशीष गुप्ता, सौरभ विष्णु, बलदेव सिंह मेहरा, पवन कुमार उपाध्याय, हर्ष यादव, वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष – जितेंद्र कुमार, सचिव – अशोक कुमार, देवदर्शिनी बोस, संयुक्त सचिव – विनीता मिश्रा, डॉ. श्याम शर्मा, तापस चटर्जी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी शामिल थे l

और पढ़ें