जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं महासचिव ललन यादव के संयुक्त नेतृत्व में मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से उनके कार्यालय में बैठक की l
बैठक में मानगो नगर निगम तथा आस -पास की दुर्गा पूजा कमिटियों को पूजा समारोह के आयोजन के दौरान सुविधायण उपलब्ध करवाने से समबन्धित सात महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई l इसके बाद समिति प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को एक सात सूत्री मांग पत्र सौंप कर सुझाये गए बिन्दुओं पर त्वरित कारवाई की मांग की l
समिति के वरीय उपाध्यक्ष सौरभ विष्णु ने उप नगर आयुक्त को जानकारी देते हुए बताया की मानगो क्षेत्र की अधिकांश दुर्गा पूजा कमिटियाँ नगर निगम के क्षेत्र में पड़ती हैं l ऐसे में निगम के स्तर से इन्हें अवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा सकती हैं l जिसमे पूजा के दौरान नियमित नालियों की सफाई , पंडाल के आस- पास के क्षेत्रों की सप्तमी अष्टमी और महानवमी तक नियमित सफाई के साथ -साथ ब्लीचिंग का छिडकाव की नितांत आवश्यकता है l इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट लाइट की भी त्वरित मरम्मत की आवशयकता है l
महासचिव ललन यादव न उप नगर आयुक्त को अवगत करवाते हुए बताया की विगत 15 सितम्बर को जिले के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को 34 बिन्दुओं पर एक मांग पत्र सौंप दिया गया है l जिसके आलोक में उपायुक्त महोदय के कार्यालय से सम्बंधित विभागों को कार्यान्वन के लिए आदेश – पत्र भी निर्गत हो गया है l उन्होंने आग्रह किया की आजादनगर के दीपसाही दुर्गा पूजा समिति के मांग -पत्र पर विचार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करवाया जाए l साथ ही अष्टमी नवमी के दिन सभी पूजा पंडालों को भोग निर्माण के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये l
उप नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी सदस्यों की बातों को ध्यान से सुना और आश्वाशन दिया की मानगो नगर निगम प्रशासन दुर्गा पूजा को भव्य रूप से आयोजित करवाने के लिए प्पोरी तरह से प्रतिबद्ध है और पूजा से पहले जितनी भी समस्याएँ और सुझाव से उन्हें अवगत करवाया गया उनपर कारवाई की जायगी l

इस प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हर्ष यादव पवन कुमार उपाध्याय कमलेश यादव सचिव विवेक सिंह श्रीमती डी बॉस तापस चटर्जी अनिरुद्ध गिरी सोनू शर्मा अभय सिंह राजेश शर्मा राकेश कुमार मनोज कुमार ठाकुर नंदकिशोर ठाकुर संयुक्त सचिव डॉक्टर श्याम कुमार शर्मा शामिल थे l









