जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की 11 सदस्यीय टीम ने आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनज़र तैयारियों का जायजा लेने हेतु जमशेदपुर के प्रमुख विसर्जन घाटों का गहन निरीक्षण किया l
टीम के सदस्यों ने भुइयांडीह घाट ,पाण्डेय घाट,स्वर्णरेखा घाट,दो मुहानी घाट, बेली बोधनवाला घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया l निरीक्षण के क्रम में टीम के सदस्यों ने देखा की अधिकांश विसर्जन घाटों पर कचरे का अम्बार लगा हुआ है l इसके साथ -साथ कुछ स्थानों पर नदी भी जलकुम्भी से भरी पड़ी है l हाल ही में संपन्न हुए गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा विसर्जन के बाद नदियों के सभी घाटो की स्थिति बहुत ही दयनीय हालत में है l अपशिष्ट के सड़ने और दुर्गन्ध के कारण घाटों पर खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है l
समिति के महासचिव ललन यादव ने जानकारी देते हुए बताया की पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने विगत 13 सितम्बर को ही पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित रूप में ज्ञापन सौंपकर उन्हें नदी घाटों की समस्याओं से अवगत करवाते हुए साफ़ -सफाई और मरम्मत की मांग रख दी है l उपायुक्त महोदय द्वारा इस विषय में अपने अधीनस्थ अधिकारीयों को निर्देशित भी किया गया है l
उन्होंने मांग किया की नवरात्र आरम्भ होने से एक सप्ताह पहले तक पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी विसर्जन घाटों की साफ़ -सफाई और मरम्मतीकरण के लिए एक नोडल अफसर की निगरानी में ये कार्य करवाएं जाएँ ताकि पूजा कमिटियों को आयोजन के समापन में सुगमता हो l
वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया की बहुत जल्द उपायुक्त से मिलकर जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के विसर्जन घाटों की पूरी अद्यतन स्थिति से उन्हें अवगत करवाया जायगा l समिति की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ घाटों को चिन्हित कर उनकी सूचि बनाई है l ऐसे घाटों की यदि पूजा से एक सप्ताह पहले मरम्मत और साफ़ -सफाई हो जायगी तो दुर्गा पूजा के साथ -साथ छठ पर्व में भी श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी l इसके साथ -साथ जल्द ही कार्पोरेट संस्थाओं के प्रमुख अधिकारीयों से मुलाकात कर उनसे भी अपने -अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले विसर्जन घाटों कोसुधारने का आग्रह किया जायगा l उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा को सुगमता से पूरे जिले में प्रशासन के समन्वय से संपन्न करवाना पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की जिम्मेदारी है l
इस निरिक्षण टीम में महासचिव ललन यादव संयुक्त सचिव श्याम शर्मा वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता बलदेव सिंह मेहरा ,वीरेंद्र सिंह,अभय सिंह, हर्ष यादव, भोला लोहार, , सह प्रवक्ता नंदू दुलाल चक्रवर्ती रामबाबू यादव, संदीप कुमार शामिल थे l









