सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के सचिव ने पूजा की तैयारियों को लेकर मानगो आजाद बस्ती, डिमना क्षेत्र का किया सघन दौरा नोडल पदाधिकारी को करवाया अवगत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर :  आगामी नवरात्र और दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति पूरी तरह से एक्शन मोड़ में है l

समिति के सचिव हर्ष यादव ने जमशेदपुर के मानगो आजाद बस्ती, डिमना क्षेत्र में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्र का दौरा कर आगामी दुर्गा पूजा के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान दीपसाही दुर्गा पूजा कमिटी के सचिव सोनू शर्मा ने समिति के सदस्यों को जानकारी दिया की पूजा पंडाल से मेन रोड तक जाने वाले रस्ते में गड्ढा बन गया है l जिसके कारण पूजा के दौरान काफी समस्या हो सकती है और दुर्घटना भी होने का खतरा है l इसके बाद सचिव हर्ष यादव ने तत्काल मानगो क्षेत्र के नोडल पदाधिकारी को फोन करके समस्या से अवगत करवाते हुए समाधान का आग्रह किया l नोडल पदाधिकारी ने पूरी बातो को ध्यान से सुना और तत्काल समाधान का आश्वासन दिया l

समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सड़क की मरम्मत, नालियों की साफ-सफाई तथा पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था जैसी आवश्यकताओं को प्रमुखता से देखा गया। चूंकि यह क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल है, इसलिए पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था के लिए इन कार्यों का समय पर पूरा होना आवश्यक है।

इस मौके पर  हर्ष यादव, भोला लोहार एवं अनिरुद्ध गिरी सहित दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें