भारतीय रिज़र्व बैंक, रांची के द्वारा जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय घाटशिला में एक दिवसीय रिज़र्व बैंक का एकीकृत लोकपाल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम दो चरणों में हुए। कार्यक्रम के प्रथम चरण में आरबीआई रांची के महाप्रबंधक(बैंकिंग ) मनोज रंजन का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अर्चना रानी शर्मा ने पौधा भेंट कर किया तदोपरांत उपस्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अमित कुमार एसबीआई के ममता रानी, एल डीएम संजीव चौधरी, केनरा बैंक के सावित्री हसदा ने भी आरबीआई के महाप्रबंधक (बैंकिंग ) मनोज रंजन का स्वागत पौधा भेंट कर किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज रंजन ने कहा वर्तमान समय में जागरूकता के अभाव में लोगअनजाने ठगी के शिकार हो रहे हैं हमारा उद्देश्य प्रत्येक ग्राहक को जागरूक बनाना है ताकि लोग स्वत: बैंकिंग कॉल और फ्रॉड कॉल में अंतर कर सके। तदोपरांत संजीव चौधरी ,मनोज कुमार, ममता रानी आदि ने भी अपने वक्तव्य रखें सभी ने अपने अभिभाषण में बैंकिंग फ्रॉड से बचने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के करीब डेढ़ सौ बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बैंकिंग नियमावली से संबंधित छोटी-छोटी फिल्में दिखाई गई और उस संदर्भ में बच्चों से प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने बढ़ चढ़कर इसमें अपनी सहभागिता दिखाई और पुरस्कार जीते।
कार्यक्रम के आयोजन में एसबीआई घाटशिला के शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार व एसबीआई जमशेदपुर के पदाधिकारियों सहित आरबीआइ के प्रबंधक मानस बारीक, सहायक प्रबंधक उत्तम दीपक, सहायक प्रबंधक कुमार सौरभ आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन एसबीआई जमशेदपुर के अनुराग कुमार सिन्हा ने किया । व धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यपीका अर्चना रानी शर्मा ने की।









