जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम ने महासचिव ललन यादव के नेतृत्व में परसुडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोचाकुली, वृंदावन कॉलोनी स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का निरीक्षण किया एवं कमिटी के पदाधिकारियों संग बैठक कर के आगामी दुर्गा पूजा एवं विसर्जन व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए l
बैठक के दौरान पूजा कमिटी के पदाधिकारियों ने आयोजन एवं विसर्जन के दौरान समिति को होने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया l इसके बाद सचिव हर्ष यादव ने मौके से ही नोडल ऑफिसर सुमित प्रकाश को सभी समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान का आग्रह किया l उन्होंने इस आशय का एक पत्र भी उन्हें प्रेषित किया l नोडल पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने सभी आवश्यक समस्याओं का समय रहते समाधान कराने एवं पूजा के दौरान बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर महासचिव ललन यादव जी, संयुक्त सचिव डॉ० श्याम शर्मा सचिव भोला लोहार सहित वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।









