चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को दिव्यांग जांच शिविर आयोजित हुआ. इस शिविर में 120 मरीजों की जांच की गई. डॉ. शुभंकर मंडल, डॉ. श्रीकांत सिंह, डॉ. चारुमति, डॉ. दीपक गिरी और स्मिता हेम्ब्र एवं उनकी टीम ने विभिन्न गांवों से पहुंचे दिव्यांगों की जांच की. शिविर में मानसिक दिव्यांग 17, हड्डी 42, गला, कान और नाक के 41 तथा आंख के 20 मरीजों की जांच की गई. इस दिव्यांग शिविर का निरीक्षण करने प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बलराम महतो पहुंचकर विधि व्यवस्था की जांच की. शिविर को सफल बनाने में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत मुर्मू, सतीश कुमार, संतोष कुमार, प्रणव बेहुरिया समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई. डॉ रंजीत मुर्मू ने बताया कि शिविर में हुई जांच के बाद जिला से दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जल्द ही प्रदान किया जाएगा.










