चाकुलिया: पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा अर्चना की. इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रख वट (बरगद) पेड़ के नीचे पूजा अर्चना के लिए इकट्ठा हुईं. जहां मौजूद पुजारियों से वट सावित्री की कथा सुनी. इस मौके पर पुजारियों ने बताया कि वट पेड़ के नीचे सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है और संतान सुख प्राप्त होता है. मान्यता यह भी है कि इसी दिन सावित्री ने यमराज के चुंगल से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी. मौके पर सुहागिन महिलाओं ने पूजा अर्चना कर वट पेड़ की परिक्रमा कर रक्षासूत्र बांधा. साथ ही घर जाकर अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिए. इस दौरान चाकुलिया शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र एवं अन्य स्थानों पर वट पेड़ के नीचे वट सावित्री की पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं की भीड़ जुटी थी.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी