किड्ज़ी एलीमेन्टरी स्कूल, घाटशिला का वार्षिकोत्सव संपन्न ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किड्ज़ी एलीमेन्टरी स्कूल, घाटशिला का बारहवाँ वार्षिकोत्सव समारोह स्थानीय आशा ऑडिटोरियम में हर्ष और उत्साह के साथ आज मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित घाटशिला कॉलेज, घाटशिला के प्राचार्य डॉक्टर रविंद्र कुमार चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में घाटशिला के अंचल अधिकारी श्रीमती निशांत अंबर, घाटशिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती युनिका शर्मा, डुमरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश मुर्मू, जिला परिषद सदस्य करण सिंह, शिक्षाविद् मित्रेश्वर अग्निमित्र, गोपालपुर पंचायत के मुखिया सांखी हांसदा,  शिक्षक अजय चक्रवर्ती आदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर  किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर आर के चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में एक सकारात्मक सोच विकसित होती है उन्होंने कहा मैंने पहली बार देखा है कि किसी कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी कार्यक्रम के हिस्सा बने हैं उन्होने कहा कि यहाँ से निकलने वाले बच्चे प्रतिभाशाली हैं। स्कूल प्रबंधन सही दिशा में अपना कार्य कर रहा है। उन्होने स्कूल प्रबंधन को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। तत्पश्चात स्कूल की प्राचार्या रश्मि सिंह के द्वारा स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। साल भर स्कूल में होने वाले विभिन्न गतिविधियों को उन्होंने विस्तार से रखते हुए कहा कि स्कूल ने अपना  13 वां सफलतम वर्ष पूर्ण किया । बच्चों का सर्वांगीण विकास और अविभावकों की संतुष्टि ही हमारा मूल मंत्र है।उन्होंने कहा अब हमारा स्कूल अप्रैल 2026 से वर्ग 5 तक की शिक्षा प्रदान करेगा। स्कूल के सभी अविभावकों को इस स्कूल पर भरोसा जताने के लिए उन्होने धन्यवाद दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूल के बच्चों तथा अविभावकों द्वारा वेलकम डांस, एबीसी डांस, भूमरो-भूमरो डांस, दसावतार डांस, बलून डांस, रंगीला रे डांस, गोल्डन वर्ड ऐक्ट, न मांगु सोना चांदी डांस, डोडी डोडी दम दम डांस, ऐ मेरे हमसफर सॉन्ग, माही भवानी डांस, पेंगविन डांस, बोलो तारा रा रा डांस, क्रिकेट डांस, राजस्थानी डांस, पापा कहते हैं डांस, बेस्ट डे ऑफ लाइफ डांस, बंगाली फोक डांस तथा देशभक्ति डांस इत्यादि प्रस्तुत किया गया।

तत्पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया-

बेस्ट चाइल्ड अवॉर्ड-प्लेग्रुप- मालहो टुडु, नर्सरी- स्वाती महतो, जूनियर केजी- नव्या श्रीवास्तव, सिनियर केजी- आध्या अदिति, क्लास-1 – श्रेयांश हेमब्रम, बेस्ट अटेंडेंस – यसशवी सिंह, बेस्ट एक्टिव पेरेंट्स- रिंकी दत्ता तथा सौमित्रो सरकार को दिया गया ।

कार्यक्रम को सुनियोजित रूप से संचालन करने में  स्कूल प्रबंधन के सदस्य रश्मि सिंह (संचालिका), कनक लता टुडू, इंद्राणी रॉय, लिली बोस, कनक लता देव , सुमिता दास, सुजाता मजूमदार, अन्नू जायसी, सम्पा नायक, ईशा मिश्रा, रुणु महतो, पायल धबल देब, सुपर्णा बेरा, सबिता सिंह, दीपिका महतो, गणेश चन्द्र भकत, हरे राम झा, नेहा, नीतू तथा अशोक सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कार्यक्रम का संचालन दो अभिभावक हीना अग्रवाल तथा सरबजीत कौर संयुक्त रूप से कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के प्राचार्य रश्मि सिंह ने किया।

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी