जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद् चुनाव में वार्ड क्रमांक – 22 की युवा प्रत्याशी शिल्पा तापडिया ने अपनी एंट्री से इस चुनाव को और भी रोचक बना दिया है l प्रखर शिक्षाविद, समाजसेवा के क्षेत्र में वर्षों से सक्रीय इस युवा प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ रही समाज के हर वर्ग के लोगों की भीड़ इस बात को और भी मजबूत करती है की शिल्पा की लोकप्रियता ही उनकी जीत को सुनिश्चित करेगा l मारवाड़ी युवा मंच , मारवाड़ी सम्मलेन, महिला सम्मलेन सहित कई सामाजिक संगठनो ने इन्हें खुले तौर पर समर्थन देने का एलान करके अपनी मंशा पहले ही जाहिर कर दी है l
चुनव प्रचार में निकली शिल्पा तापडिया भी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लोगों के बीच दोहरा रही है l उनका कहना है की बिना किसी भेद -भाव के ही समाज सेवा की जा सकती है l इसके लिए अपनी सोच का दायरा बड़ा रखना होता है l शिक्षा का क्षेत्र ऐसी सोच को विकसित करने के लिए सही माध्यम है l उनके कोचिंग सेंटर में समाज के हर तबके के सभी जाति – धर्म के बच्चे आते हैं और सभी को सामान रूप से शिक्षित किया जाता है l अब समाज सेवा के क्षेत्र में उतरी हैं तो प्राथमिकता सिर्फ एक है अपने वार्ड का सर्वंगीण विकास और सामाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की हर योजनाओं का लाभ पहुँचाना l वर्तमान में बरसात में जल – जमाव, गलियों में सड़क, चिकित्सा केन्द्रों में नियमित रूप से डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता सूचि में शामिल है l इसके अलावा महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनवा कर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाते हुए रोगजार के लिए किफायती डर पर लोन उपलब्ध करवाना भी जरुरी है ताकि उनका जीवन स्तर भी ऊँचा हो l इसके अलावा स्कूल छोड़ चुके स्लम एरिया के बच्चों को स्कूल की और वापस भेजना भी प्राथमिकता सूचि में शामिल है l
सामाजिक सरोकारों की बात करते हुए शिल्पा कहती हैं की सबसे बड़ी चुनौती है समाज से भटक कर नशे की और उन्मुख युवा वर्ग को वापस समाज की मुख्य धारा में लाना l इसके लिए मेरा प्रयास होगा की एक रीहैब सेंटर की स्थापना करवाया जाये l जहाँ ऐसे युवाओं की काउंसिलिंग होगी और उसके बाद उन्हें उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायगा l इसके साथ – साथ निरक्षर गृहणियों और उम्रदराज महिलाओं के लिए अलग से एक पाठशाला खोली जायगी जहाँ स्वयंसेवकों के सहयोग से उन्हें शिक्षित किया जायगा ताकि कम से कम वो इतना लिख पढ़ ले की वो किसी दस्तावेज में हस्ताक्षर आसानी से पढ़ कर कर सकें l वर्तमान समय में निर्बाध बिजली आपूर्ति एक कठिन चुनौती है l अपने वार्ड में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की दिशा में हर संभव प्रयास किया जायगा l इसके लिए विभाग के साथ सामंजस्य बना कर उन्हें कार्य योजना उपलब्ध करवाई जायगी ताकि जनहित में उनका कार्यान्वन हो सके l
इधर शिल्पा तापडिया के प्रचार अभियान से जुड़े लोग आत्मविश्वाश से लबरेज है l इनमे से कई उनके छात्र – छात्राएं भी है l ये सभी लोग दिन -रात एक करके प्रचार अभियान में लगे हुए है l युवाओं की टोली सुबह होते ही निकल पड़ती है जुगसलाई नगर परिषद् वार्ड – 22 चुनाव चिन्ह – ब्लैक बोर्ड , क्रम संख्या -6 पर वोट देकर शिल्पा को विजयी बनाने के वोट अपील के साथ l










