हिन्दू नववर्ष के मौके पर शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा प्रशासन रहा मुस्तैद कंट्रोल रूम से उपायुक्त ने हरेक गतिविधियों की निगरानी की वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ रूट का किया मुआवना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर शहर में हिन्दू नववर्ष के मौके पर निकाला गया जुलूस/ शोभायात्रा पूरी तरह से   शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ । विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल सुबह से ही अपने ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहे । उपायुक्त विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जुलूस शुरू होने से पहले डिमना चौक, आम बगान, कदमा गणेश पूजा मैदान का निरीक्षण किया साथ ही जुलूस के रूट का भी जायजा लेते हुए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए । इस दौरान एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर तथा जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे ।

जुलूस के दौरान 10 और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को अपने सेंटर तक पहुंचने में कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए पदाधिकारी मुस्तैद रहे। असामाजिक तत्व या बाइकर गैंग जुलूस मार्ग में घुसकर कोई हुड़दंग नहीं करें इसको लेकर भी जिले के वरीय पदाधिकारी लगातार अपने अधीनस्थों को दिशा- निर्देश देते रहे। उपायुक्त ने जिला कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से हरेक गतिविधि पर नजर रखी । इस दौरान जुलूस कहीं ज्यादा देर रूका हो या बाइकर्स गैंग कहीं जमावड़ा लगाता दिखा तो तत्काल संबंधित जोन के मजिस्ट्रेट को सूचित कर उन्हें आगे बढाने का निर्देश देती रहीं । उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जुलूस  के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस बल व प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों तथा आयोजकों को बधाई दी है l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी