नगर परिषद चाईबासा में टेंडर को लेकर चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, समय समाप्ति के बाद भी जबरन डाला टेंडर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद में मंगलवार को टेंडर डालने को लेकर पूरे दिन हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर दबाव डालकर समय के समाप्ति के बाद भी जबरन धौस जमाते हुए वेदांत खीरवाल  नामक ठेकेदार ने टेंडर पेपर डाला । विगत कुछ महीनों से  टेंडर प्रक्रिया मैनेज करने में जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता है ऐसी बाते आये दिन सुनने को मिलती है , कुछ संवेदकों का तो यह भी कहना है की बिना हाकिमों के चक्कर लगाए कोई भी काम मिलना असंभव है पर बात तो तब गंभीर हो जाती है जब जनप्रतिनिधियों को टेंडर मैनेजमेंट के नाम पर 5 प्रतिशत का दर प्रति टेंडर के हिसाब से पहुंचाना पड़ता है , कुछ संवेदक तो काम की एडवांस बुकिंग कर के रखते है कि आने वाले काम मे उनको पैराशूट एंट्री मिले और कुछ तो आज तक काम से वंचित है । इन सब का जीता जागता उदाहरण मंगलवार को नगर परिषद में दिखा जहाँ खुद संवेदकों ने जिम्मेदारी लेते हुए एक दूसरे को काम सौंपा था परंतु अमावस के दिन संवेदकों की खुशी में तब ग्रहण लगा, जब समय समाप्ति के बाद भी माननीय जनप्रतिनिधि के नाम का धौस दिखाकर कार्यपालक पदाधिकारी को मजबूर किया जिसके बाद भी कार्यपालक पदाधिकारी ने बहुत हिम्मत दिखाई पर अंततः उन्हें झुकना पड़ा । अब यह स्पष्ट है कि अराजकता का माहौल तो है पर देखना यह है कि इसमें प्रशासन , आमजन और संवेदकों का क्या रुख रहता है। हालांकि नगर परिषद में आज दिनभर हुए टेंडर डालने को लेकर हुए हाई वोल्टेज ड्रामा शहर में चर्चा का विषय बना रहा और ठेकेदारों के बीच में कोतूहल और चर्चा का मुद्दा बना रहा। कई ठेकेदारों ने नियम विरुद्ध हो रहे टेंडर प्रक्रिया का विरोध भी किया।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी