राजद ने जमशेदपुर में किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन इस्तीफे की मांग की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच जमशेदपुर में भी इसका विरोध तेज हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी सिंहभूम जिला के नेता -कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपन विरोध जताया और एसआई आर को रद्द करने की मांग की l

कार्यक्रम में पहुंची राजद की झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शाह ने ज्ञानेश कुमार को लेकर आरोप लगाया कि वे भाजपा के लिए काम कर रहे हैं l उन्होंने कहा कि “ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी के लिए वोट चोरी की है, अब हमलोग झारखंड में SIR लागू नहीं होने देंगे l  वहीं, उन्होंने  यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट है और भाजपा उन्हें अगला राष्ट्रपति बनना चाहती है l  उन्होंने कहा है कि देश में SIR के जरिए वोटों की चोरी होती गई और बीजेपी को सत्ता मिलने गया l  अब यह नहीं होने देंगे भाजपा का चाल सबने पकड़ लिया है l  बहुत जल्द SIR पर राजनीतिक आंदोलन झारखंड में तेज होगा l

पुतला दहन कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष  मंजू शाह अल्पसंख्यक के प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा प्रदेश उपाध्यक्ष भाई योगेंद्र यादव, कमलदेव सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष जमशेदपुर  महानगर अध्यक्ष रमेश राय, ललन यादव श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता युवा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश यादव संजय यादव अभिषेक कुमार पवन उपाध्याय सैयद नूरजमा विनय चंद्रवंशी चिंटू पांडे कारण गोस्वामी शौकत हुसैन कुमार दे तनवीर अहमद गणेश यादव विकास प्रसाद संजय यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

और पढ़ें