सोनारी में सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की बैठक सम्पन्न, बैठक में शामिल पूजा कमिटियों ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित पूजा आयोजित करने का लिया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्वर्ण विहार कॉलोनी, सोनारी जमशेदपुर के सभागार में सोनारी थाना क्षेत्र की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सफलतापूर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई एवं पुलिस गश्ती बढ़ाने, सभी पंडालों में 10-10 वॉलंटियर आई-कार्ड के साथ रखने, ताकि किसी भी परेशानी का त्वरित समाधान हो सके, भोग के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बुजुर्गो के लिए दर्शन की अलग पंक्ति बनाने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई l

समिति के अध्यक्ष दुलाल भुईयां ने कहा की पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति पूरे जिले में दुर्गोत्सव को हर्षोल्लास के साथ आयोजित करवाने के लिए कृतसंकल्पित है l जिला प्रशासन के सहयोग से समिति इस बार के आयोजन को पूजा कमिटियों के सहयोग से यादगार बनाने में जुटी हुई है l उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि पूजा के दौरान नशा का सेवन न हो ऐसी सख्त व्यवस्था की जाये और दस दिनों तक शराब बिक्री पर रोक लगाई जाए।

महासचिव ललन यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा से संबंधित जो भी गाइडलाइन जारी की गई है, उसका सभी पूजा समितियां अक्षरशः पालन करें। उन्होंने विशेष रूप से आग्रह किया कि विसर्जन के दौरान  जिन वाहनों का प्रयोग किया जाना है उसके फिटनेस पर पूरा ध्यान तो दिया ही जाये साथ ही चालको और विसर्जन में शामिल लोगों को पूर्णतः नशा मुक्त रखा जाये l सभी पूजा कमिटियाँ इसके लिए विशेष रूप से सजग रहें और शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ शारदीय दुर्गा पूजा मनाएं। इसके लिए सेंट्रल समिति और जिला प्रशासन सदैव सभी के साथ खड़ा है।

समिति के उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, ग्रामीण क्षेत्रों में झूलते हुए बिजली के तारों को दुरुस्त करने और विसर्जन घाटों पर पानी की स्थिति को देखते हुए क्रेन की व्यवस्था करने की मांग रखी। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पूजा कमिटियों के प्रतिनिधियों को ये विश्वाश दिलाया की उनकी समस्याओं के समादान के लिए सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति पूरी तरह से समर्पित है l

वहीं समाजसेवी पूर्वी घोष ने दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने अपने निस्वार्थ सेवा के लक्ष्य को पूरा करते हुए काफी कम समय में जिले में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है l

बैठक में मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता,, बलदेव सिंह मेहरा, वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार उपाध्याय, हर्ष यादव, अधिवक्ता सुधीर कुमार  पप्पू, संयुक्त सचिव डॉ. श्याम शर्मा, कमलेश यादव,  विनीता मिश्रा, रामबाबू यादव, सचिव कमलेश यादव, उदित यादव, प्रणब नाहा, समाजसेवी चंदना बनर्जी, अशोक जोशी, शिखा चौधरी, विवेक सिंह, अभय सिंह, राहुल गोप,अशोक जोशी,अपर्णा दत्त, भोलानाथ साहू,हरिदास,अरविंद सिंह,सर्वेश कुमार,गोपेश्वर सागर आदि उपस्थित थे

बैठक की अध्यक्षता संयुक्त सचिव  देवदर्शिनी बोस ने की, जबकि संचालन महासचिव ललन यादव ने किया। इस बैठक में कदमा, सोनारी क्षेत्र की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष व सचिव एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

और पढ़ें