सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम ने किया जादूगोड़ा का दौरा यूसिल घाट का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम ने एक दिन बाद शुरू हो रहे नवरात्री और दुर्गा पूजा के मद्देनज़र जादूगोड़ा क्षेत्र का दौरा किया एवं यूसिल डैम बराज स्थित विसर्जन घाट का निरिक्षण किया l निरीक्षण के क्रम में टीम में शामिल सदस्यों ने पाया की जादूगोड़ा बराज डैम स्थित विसर्जन घाट पर पूर्व में विसर्जित की गयी प्रतिमाओं के अवशेष का ढेर लगा है साथ ही पूरी नदी जल कुम्भी से भरी पड़ी है l  टीम में शामिल वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं महासचिव ललन यादव ने बताया की इस बारे में यूसिल प्रबंधन को अवगत करवा दिया गया है पूजा से पूर्व विसर्जन घाट को दुरुस्त करवाने का भरोसा यूसिल प्रबंधन की तरफ से दिया गया है l इसके अलावा पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले वैसे विसर्जन घाट जहाँ भी साफ़ -सफाई की आवश्यकता है उसकी सूचि जिला प्रशासन को सौंप दी गयी है l कई जगह काम शुरू भी हो गया है l टीम में शामिल सदस्यों ने आशा व्यक्त किया की नवरात्री शुरू होने तक सारा काम सफलतापूर्वक  हो जायगा l

संयुक्त सचिव श्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की कई ऐसी दुर्गा पूजा कमिटियाँ हैं जो आयोजन के लिए मिलनेवाली मूलभूत सुविधाओं के लिए अपने क्षेत्र की ओद्योगिक कम्पनियों की सहायता पर निर्भर हैं l ऐसी कार्पोरेट संस्थाओं के साथ भी पत्राचार करके उनसे पूजा कमिटियों को सहायता उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया है l इस टीम में सचिव भोला लोहार,हर्ष यादव,कुंदन सिंह उपाध्यक्ष पवन उपाध्याय सहित अन्य सदस्य शामिल थे l

और पढ़ें