सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने की दुर्गा पूजा एवं घाट निरीक्षण की तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण बैठक रियायती दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला : शारदीय दुर्गा पूजा 2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम ने  घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों के पंडालों और विसर्जन घाटों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया  l

निरीक्षण के दौरान विसर्जन घाटों की मरम्मत, गोताखोरों की व्यवस्था, घाटों की समुचित सफाई, प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, जनरेटर, पेयजल व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, एम्बुलेंस, अग्निशमन सेवा तथा प्रवेश एवं निकास द्वार से संबंधित समस्याओं की ओर अधिकारीयों का ध्यान आकृष्ट करवाया गया l इसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए  सम्बंधित विभागों को  आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी को समिति की ओर से एक 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया जिसमे पूजा समितियों को भोग प्रसाद बनाने हेतु  रियायती दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का आग्रह प्रमुखता से किया गया l   

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी, महासचिव ललन यादव, संयुक्त सचिव श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय, हर्ष यादव, भोला लोहार, सचिव रमेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें