डुमरिया : ईद मनाने बड़ाकांजिया पहुंचे विधायक संजीव सरदार ,सर्वांगीण विकास का भरोसा दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डुमरिया प्रखंड में ईद का त्योहार उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया.आसमान में छाए हल्के बादल के खुशनुमा बने मौसम के बीच  डुमरिया, नयाग्राम और बड़ाकांजिया मस्जिद में ईद की नमाज अता की गई. इसके बाद सभी लोग एक दुसरे के गले लगे और ईद की मुबारकबाद दी. ईद के मौके पर पोटका  के विधायक संजीव सरदार भी बड़ाकांजिया मस्जिद पंहुचे और ईद की ख़ुशी में शरीक हुए. मस्जिद में उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत स्कार्फ उढ़ाकर और टोपी पहनाकर किया. विधायक ने ग्रामीणों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि यही आपसी भाईचारे का माहौल बना रहे और लोग अमन और चैन से रहें .क्षेत्र के विकास के प्रति मेरी प्रतिबद्धता है जिसमे हर वर्ग के लोगों को समान रूप से विकासपरक योजनाओं का लाभ दिलाना है. ग्रामीण सड़को का निर्माण हर हाल में कर के इसे मुख्य सड़क तक पहुंचा देना मेरी प्राथमिकता है.

इस अवसर पर, शेख सलाउद्दीन, , मो. इस्ताक, हारुन शेख बेलालुद्दिन रशीद, मो. शेख गुलाबुद्दीन इमरान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, जयपाल सिंह मुर्मू, उदय मुर्मू, त्रिलोचन पंडा, , लालबिहारी भकत आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी